{"_id":"68d2fd3cb816fe958c0746b9","slug":"the-number-of-viral-fever-patients-is-increasing-due-to-changing-weather-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145875-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बदलते मौसम के चलते बढ़ रही वायरल बुखार के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बदलते मौसम के चलते बढ़ रही वायरल बुखार के मरीजों की संख्या
Wed, 24 Sep 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में वायरल बुखार के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में मंगलवार को तीन मरीज भर्ती किए गए। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन 200 से अधिक की ओपीडी होती है। इसमें सबसे अधिक वायरल बुखार, सर्दी जुकाम, साथ ही मच्छर जनित रोग से ग्रसित मरीज पहुंच रहे है। डॉक्टर इन मरीजों को मच्छर से बचाव का सलाह दे रहे हैं।
मंगलवार को मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में संतोष पटेल, पूनम, अजय का इलाज हुआ। इसके अलावा प्रतिदिन 30 से 40 मरीज वायरल बुखार, सर्दी जुकाम व मौसम के बदलाव के कारण होने वाली बीमारी वाले मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मरीज के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि मरीज को पहले तेज बुखार हुआ तो नजदीक के एक अस्पताल से दवा खिलाया लेकिन राहत नहीं मिलने पर मेडिकल कालेज में लाया तो डॉक्टर इलाज के साथ ही मच्छर से बचाव का सलाह दे रहे हैं।
मेडिकल कालेज के फिजिशियन डॉक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी बच्चों व बुजुर्ग लोगों में हो रही है। सभी लोगों को मच्छर से बचाव की जरूरत है। किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। बाहर के चीजों को खाने से परहेज करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. दिलीप ने बताया कि सभी चिकित्सकों को एलर्ट किया गया है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को त्वरित इलाज मिल रहा है। मौसम में बदलाव के साथ मच्छर के प्रभाव वाले मरीजों आ रहे हैं।