{"_id":"58af25bd4f1c1b0511b23769","slug":"the-network-has-been-troubled-by-a-poor-consumer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क खराब होने से परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क खराब होने से परेशान रहे उपभोक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
BSNL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बृहस्पतिवार को दिन भर बीएसएनएल का नेट खराब रहा। इससे बैंकिंग समेत कई अन्य जरूरी कार्यों में दिक्कत आई। नेटवर्क फेल होने से मोबाइल उपभोक्ता भी परेशान हुए।
बीएसएनएल का सरवर सुबह से ही डाउन रहा। इसके चलते शहर के एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद, बैंक आफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों से जुड़े उपभोक्ताओं को नेट बैकिंग में दिक्कत आई। बैंक शाखाओं में भी रुक-रुककर काम प्रभावित होता रहा। बैंकों ने अपने नेटवर्क का उपयोग कर उपभोक्ताओं को सुविधाएं दीं। शहर के अधिकांश एटीएम के ताले तो खुले थे, लेकिन नेट फेल होने के कारण लोगों को रुपये नहीं मिल पा रहे थे। नेटवर्क प्रभावित होने का असर मोबाइल उपभोक्ताओं पर भी पड़ा। दिन में बीएसएनएल के मोबाइल धारकों का नंबर स्वीच ऑफ बता रहा था।
नेटवर्क न होने के चलते मोबाइल में इंटरनेट का यूज करने वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ब्राडबैंड कनेक्शन से साइबर कैफे चलाने वाले दुकानदार भी परेशान रहे। एक मेडिसीन कंपनी के एमआर विजय पांडेय का कहना है कि नेट नहीं चलने की वजह से वे अपनी विजिट रिपोर्ट नहीं भेज पाए। एटीएम की लाइन में लगे सुरेश का कहना था कि नेट फेल होने की वजह से रुपये नहीं मिल पाए। संजीव मिश्र समेत कई अन्य लोग भी सेवा बाधित रहने से परेशान रहे।