{"_id":"68d44b19e756e5ead2057e37","slug":"the-need-to-focus-on-girl-child-education-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145923-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता
Thu, 25 Sep 2025 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। कसया ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी सहित अन्य परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को शिक्षकों और छात्राओं ने धूमधाम से मीना का जन्मदिन मनाया। पावर एंजेल बनी खुशी सिंह, उज्ज्वल दूबे व अर्पिता सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह ने कहा कि बालिकाएं किसी भी दृष्टि से बालकों से कम नहीं हैं। चाहे वह पढ़ाई हो या खेलकूद। सब जगह वह बालकों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। अभिभावकों को बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मीना एक आदर्श लड़की है जो बालिकाओं को दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।
सहायक अध्यापिका अमृता सिंह, संगीता सिंह, शिक्षक वाहिद अली, प्रभात चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।