{"_id":"653d540e2c23ab56d408b34d","slug":"the-name-is-getting-stuck-after-applying-for-jhatpat-connection-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6814-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाम तो है झटपट कनेक्शन पर आवेदन के बाद अटक जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाम तो है झटपट कनेक्शन पर आवेदन के बाद अटक जा रहे
Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
- झटपट कनेक्शन योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर देना है कनेक्शन
पडरौना। बिजली निगम झटपट कनेक्शन योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर उपभोक्ताओं को कनेक्शन देता है, लेकिन जिले में हालत तो यह है कि कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद एक माह का समय लग जा रहा है। ऐसे 294 आवेदन बीस दिनों से अधिक समय से अटके पड़े हैं।
झटपट कनेक्शन देकर एक सप्ताह के भीतर उपभोक्ता के घर को रोशन करने की योजना बिजली निगम की है, लेकिन हकीकत यह है कि इस योजना के नाम के हिसाब से काम नहीं हो रहा है। जरूरतमंद बिजली निगम के चक्कर काट रहे हैं। कई ऐसे कनेक्शनधारक हैं, जिनका आवेदन करीब एक माह से लंबित हैं। इसके बावजूद उन्हें निगम कनेक्शन नहीं दिलवा पाया है।
बिजली निगम ग्रामीण क्षेत्र में एक किलोवाट के झटपट कनेक्शन 1356 रुपये लेकर एक सप्ताह के भीतर देता है, जबकि शहर में दो किलोवाट का 2217 रुपये लगता है। निगम के सूत्रों के मुताबिक हर माह करीब दो सौ से तीन सौ कनेक्शन झटपट के लिए आवेदन आते हैं। इनकी हकीकत यह है कि कनेक्शन देने में हीलाहवाली और लेटलतीफी हो रही है। इसके चलते 294 महीने भर से लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
इनके आवेदन को देने में किसी को मीटर की कमी तो किसी को अन्य कारण बताकर अटका दिए जा रहे हैं। इसमें से कुछ लोगों के जमीन के कागजात तो किसी से पोल दूर होने की बात कही जा रही है। साथ ही कुछ लोगों को उपकरण की कमी के कारण कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।
000000
जिले के उपकेंद्रों में लंबित झटपट कनेक्शनों की स्थिति
पडरौना विद्युत वितरण खंड में 80, हाटा विद्युत वितरण खंड में 130, कसया विद्युत वितरण खंड में 78 और सेवरही विद्युत वितरण खंड में छह समेत कुल 294 लोगों के आवेदन लंबित हैं।
000000
जिले में झटपट कनेक्शन योजना के तहत कुल 901 आवेदन लंबित थे। इसमें 607 कनेक्शन उपभोक्ताओं को दे दिया गया है। इस महीने के शेष मीटर मिल गए हैं। शीघ्र ही सभी उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा।
- राकेश मोहन, अधीक्षण अभियंता, कुशीनगर