{"_id":"6776dab4e94cdd82d60e3fed","slug":"the-mother-died-of-bleeding-and-the-child-died-of-heart-attack-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129526-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रक्तस्राव से मां और हृदयघात से हुई थी मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रक्तस्राव से मां और हृदयघात से हुई थी मासूम की मौत
Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में प्राचार्य के निर्देश पर चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में प्रसूता के अधिक रक्तस्राव होने और नवजात की हृदयघात से मौत की पुष्टि हुई है। जांच टीम में शामिल डॉक्टर आरोप के आधार पर पीड़ित पक्ष का भी बयान दर्ज करेंगे।
शहर के बंधु छपरा वार्ड नंबर एक के सभासद छोटेलाल की छोटी भयहू 24 वर्षीय ममता पत्नी राकेश को मंगलवार को दोपहर में प्रसव पीड़ा होने पर घर वाले मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में भर्ती कराया था। शाम को ममता का नार्मल प्रसव हुआ और बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
जन्म के बाद नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और स्वीपर और वार्ड आया एसएनसीयू लेकर पहुंचे जहां बच्ची की मौत हो गई। कुछ देर बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए और ओटी से लेकर अस्पताल के बाहर तक हंगामा करने लगे।
पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया और भीड़ से वार्ड आया और स्वीपर को बचाया। करीब दो घंटे तक मेडिकल कॉलेज में हंगामा हुआ। सीओ और एसडीएम ने समझाकर लोगों को शांत कराया। पीड़ित राकेश ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।
इसको लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई गई है। इसमें गायनी डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. संगीता जायसवाल, डॉ. उपेंद्र चौधरी, डॉ. दिलीप शामिल हैं। एक सप्ताह के अंदर टीम को अपनी रिपोर्ट देनी हैं। वहीं डॉक्टरों के पैनल में जच्चा-बच्चा के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया।
इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। रविंद्र नगर धूस पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की हार्ट अटैक और प्रसूता की अधिक रक्तस्राव होने मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मेडिकल टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।ी