{"_id":"66e62949a57bc0e0c8096444","slug":"the-molesters-were-tied-to-a-tree-and-beaten-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123171-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर जा रही थी छात्रा, रास्ते में शोहदे करने लगे छेड़खानी- पेड़ से बांधकर लोगों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर जा रही थी छात्रा, रास्ते में शोहदे करने लगे छेड़खानी- पेड़ से बांधकर लोगों ने की पिटाई
Sun, 15 Sep 2024 01:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:52 PM IST
सार
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की दो छात्राएं शनिवार को छुट्टी होने के बाद साइकिल से गौराखोर गांव के बगीचे के रास्ते घर जा रही थीं। कॉलेज के पास से बाइक से पीछा करते हुए साेहंग गांव निवासी साहिल अंसारी पुत्र असरफ अंसारी, इमरान अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी छींटाकशी करने लगे। शोहदे छात्राओं से मोबाइल नंबर मांग रहे थे और अश्लील बातें कह रहे थे।
विज्ञापन
पेड़ में शोहदों को बांधकर लोगों मे पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
स्कूल से घर जा रही साइकिल सवार छात्राओं को लाला गुरवलिया चौराहा पर रोककर बाइक सवार शोहदे छेड़खानी करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर राहगीरों ने विरोध किया तो शोहदे रौब गांठने लगे। डरी-सहमीं छात्राएं रोने लगीं। चौराहे के लोगों ने शोहदों की धुनाई कर पेड़ में बांध दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शोहदों को हिरासत में लेकर थाने पर चली गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की दो छात्राएं शनिवार को छुट्टी होने के बाद साइकिल से गौराखोर गांव के बगीचे के रास्ते घर जा रही थीं।
विज्ञापन
कॉलेज के पास से बाइक से पीछा करते हुए साेहंग गांव निवासी साहिल अंसारी पुत्र असरफ अंसारी, इमरान अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी छींटाकशी करने लगे। शोहदे छात्राओं से मोबाइल नंबर मांग रहे थे और अश्लील बातें कह रहे थे। करीब 3:15 बजे लाला गुरवलिया चौराहे पर शोहदों ने बाइक लगाकर छात्राओं की साइकिल रोक दी।
विज्ञापन
छात्राओं के चिल्लाने पर राहगीर रुक गए और चौराहा पर मौजूद लोग भी पहुंच गए। रो-रो कर छात्राएं शोहदों की करतूत बताने लगीं। छात्राओं को धमकी देते हुए शोहदे लोगों पर रौब गांठने लगे। इससे नाराज लोगों ने शोहदों की धुनाई की और पेड़ में बांध दिया।
लोगों इसकी सूचना मधुरिया चौकी इंचार्ज और डॉयल 112 पर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस को छात्राओं और उसके परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह से शोहदे परेशान कर रहे थे। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद पीछा कर अश्लील हरकतें करते थे। इसकी जानकारी छात्राओं ने परिजनों को दी थी। तुर्कपट्टी एसओ संजय कुमार ने बताया छात्रा के पिता की तहरीर पर शोहदों पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है।