फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The molesters were sent to jail

Kushinagar News: छेड़खानी करने वाले शोहदे भेजे गए जेल

Mon, 16 Sep 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The molesters were sent to jail
घायलों को लेकर जाती पुलिस।
पडरौना। कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शोहदों को पुलिस ने रविवार को जेल भिजवा दिया। पुलिस का दावा है कि घटना के बाद भागते समय शोहदों के पैर में चोटें आई थीं, जिससे वे चलने में असमर्थ हैं। पुलिस की ओर से जारी वीडियो में व्हीलचेयर पर आरोपी पहुंचे और कान पकड़कर दोबारा गलती नहीं करने की दुहाई दे रहे हैं। तुर्कपट्टी पुलिस को एसपी ने 15 हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा दी जा रही है। शनिवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग छात्राएं छुट्टी होने के बाद कॉलेज से साइकिल से लौट रही थीं। कॉलेज से पीछा करते बाइक सवार सोहंग गांव निवासी साहिल अंसारी व इमरान अंसारी छात्राओं से छेड़खानी करने लगे और लाला गुरवलिया बाजार में साइकिल के सामने बाइक लगाकर छात्राओं को रोक लिया। शोहदे छात्राओं से अश्लील हरकत करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर राहगीर और चौराहे के लोग पहुंचे तो शोहदे उन्हें धमकाने लगे।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने शोहदों की धुनाई करते हुए पेड़ में बांध दिया था। पुलिस इस मामले में छात्रा केेे पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी काफी दिनों से इलाके में सक्रिय थे और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से छींटाकशी कर रहे थे। प्रेसवार्ता में एक आरोपी व्हीलचेयर पर और दूसरा पुलिसकर्मियों के सहारे पहुंचा। दोनों के एक-एक पैर में प्लास्टर लगा था। एसपी ने बताया मौके पर जब पुलिस पहुंची तो चकमा देकर भागने का प्रयास किया। भागते समय इनके पैर में चोटें आई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed