फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The miscreants who looted the scrap are suspected to be in Nepal

Kushinagar News: स्क्रैप लूटने वाले बदमाशों के नेपाल में होने का संदेह

Tue, 25 Mar 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who looted the scrap are suspected to be in Nepal
कसया। ट्रक चालक को बंधक बनाकर स्क्रैप लूटने वाले बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर ली है। स्क्रैप खरीदने वाले कबाड़ी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों का लोकेशन नेपाल में मिल रहा है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। सोमवार को ट्रक चालक और ट्रक मालिक को पुलिस स्क्रैप की पहचान करने के लिए थाने पर बुलाई थी, शाम को दूसरे दिन आने की बात कहकर लौटा दी। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के टीकमपार कोटवा गांव निवासी पारस यादव का ट्रक बिशुनपुरा क्षेत्र के ठाढीभार निवासी प्रमोद यादव 19 मार्च को सिवान से स्क्रैप लेकर पंजाब के लिए जा रहा था। गोरखपुर के गीडा के पास रात में ओवरटेक कर एक बाइक और एक चार पहिया वाहन से बदमाश ट्रक को रोक लिया और सेल्स टैक्स विभाग का अफसर बताते हुए ट्रक चालक को बंधक बना लिया। बदमाश ट्रक को लेकर कुशीनगर आए और इस पर लदा 20 टन स्क्रैप को बेच दिया। कसया पुलिस इस मामले में कार्रवाई के बजाए गोरखपुर जिले की घटना बताकर टाल मटोल कर रही थी। एसपी तक मामला पहुंचने के बाद आनन-फानन में कसया पुलिस ने चालक की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया। इसमें शामिल बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच चुकी हैं, लेकिन इसमें शामिल कुछ बदमाशों का लोकेशन नेपाल में मिल रहा है। पुलिस इस मामले में साखोपार क्षेत्र के स्क्रैप खरीदने वाले एक व्यक्ति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चालक और ट्रक मालिक को पुलिस कसया थाने पर बुलाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक से कहा कि तुम स्क्रैप पहचान कर लोगे तो चालक ने कहा कि स्क्रैप पहचानना तो मुश्किल होगा, लेकिन बदमाश सामने आएंगे तो उनको पहचान लेंगे। हालांकि पुलिस चालक के सामने बदमाशों को नहीं ला सकी। दूसरे दिन चालक को पुलिस थाने पर बुलाई है। सूत्रों की मानें तो दो बदमाशों का लोकेशन नेपाल में मिल रहा है। वहां पर जाने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर कसया ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्क्रैप बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों की पहचान कर ली गई हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed