{"_id":"663d3df3684b60f32c09c13a","slug":"the-miscreants-stole-the-car-after-tying-the-young-man-to-a-tree-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116618-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक को पेड़ में बांधकर बदमाश लूट ले गए कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक को पेड़ में बांधकर बदमाश लूट ले गए कार
Fri, 10 May 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। कार टकराने के बाद हुए विवाद में बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक को पेड़ में गमछे से बांधकर कार लूट ले गए। दो बदमाश खाकी वर्दी में थे। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, कार बरामद नहीं हो सकी है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान निवासी मिथिलेश सिंह सोमवार की देर रात अपनी कार से सिसवा नाहर बाजार से घर जा रहे थे। अहिरौली दान गांव के सामने बंधे पर पहुंचे थे कि बोलेरो सवार लोगों ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर बोलेरो में सवार छह लोग निकले। उनमें दो खाकी वर्दी पहने थे। मिथिलेश सिंह ने कहा है कि बोलेरो सवार लोगों ने पिटाई की और गमछे से पेड़ में बांधकर कार लूट ले गए। जाते समय धमकी दी कि दो लाख रुपये लेकर आना तब कार मिलेगी। नहीं तो अवैध शराब की तस्करी में कार को शामिल कर केस दर्ज करा दिया जाएगा। हालांकि, घटना की रात तरया सुजान पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को मिथिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर यह आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। चर्चा है कि बिहार पुलिस किसी मामले में कार को कब्जे में ली है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।