{"_id":"63976c5057837a03754dd686","slug":"the-miscreants-ran-away-after-robbing-the-car-on-the-pretext-of-asking-the-way-kushinagar-news-gkp4606339185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रास्ता पूछने के बहाने कार लूटकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रास्ता पूछने के बहाने कार लूटकर भागे बदमाश
विज्ञापन
रास्ता पूछने के बहाने कार लूटकर भागे बदमाश
- रविवार रात कसया क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
कसया। नगर के देवरिया मार्ग के रामाभार पुल तिराहे पर रास्ता पूूछने के बहाने बदमाशों ने अर्टिगा कार लूट ली। कार लूटकर बदमाश भाग गए। रविवार रात हुई घटना की तहरीर देकर चालक ने कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार वार्ड नंबर सात सिद्धार्थ नगर, धनहा उर्फ मल्लूडीह निवासी लड्डन अंसारी पुत्र राजबली अंसारी रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे अपनी कार में सीएनजी गैस भरवाने सिसवा महंथ गए। वहां से वह घर लौट रहे थे। तभी देवरिया-कसया मार्ग पर रामाभार स्तूप जाने वाले तिराहे पर खड़े चार लोगों ने हाथ देकर कार को रोका। कार रोकने पर लोग लड्डन से पडरौना जाने वाले रास्ते के बारे में पूछने लगे। बातचीत के दौरान ही चालक नीचे उतरकर रास्ता पूछने लगा। तभी कार लेकर बदमाश कुशीनगर रामाभार की तरफ भाग गए।
इस संबंध में सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।