फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The message of truth, non-violence, and cleanliness resonated on Gandhi-Shastri Jayanti.

Kushinagar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

Sat, 03 Oct 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The message of truth, non-violence, and cleanliness resonated on Gandhi-Shastri Jayanti.
सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Archive
पडरौना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पूरा कुशीनगर गांधीमय नजर आया। कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन, न्यायालय, नगर निकायों, शिक्षण संस्थानों और गांवों तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं रामधुन और प्रार्थना सभा के बीच बापू और शास्त्री जी को याद किया गया तो कहीं स्वच्छता अभियान, श्रमदान, रक्तदान और विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के जरिये उनके विचारों को व्यवहार से जोड़ने का प्रयास हुआ।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम संजय चौहान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ट्रेजरी हॉल में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ सामूहिक रूप से गाया। डीएम ने कहा कि गांधी जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार और जीवन-दर्शन हैं। सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वावलंबन, स्वच्छता और सामाजिक समानता के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि तस्वीर और प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही उनके विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

विकास भवन में ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने नव नियुक्त ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायतीराज विभाग की नियमावली और पुस्तकों का वितरण कर विभागीय कार्यों की जानकारी दी गई। दीवानी न्यायालय परिसर में भी गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए विशेष विधिक जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालयों में कराई गई कला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को उनके अधिकार, सुरक्षा और लैंगिक अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस सहायता नंबर 112 के बारे में भी बताया गया। पडरौना नगरपालिका में अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कार्यालय, जलकल परिसर और सुभाष चौक पर ध्वजारोहण किया। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई। इसी तरह पडरौना उदित नारायण इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मौजूद शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके पूर्व उप प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने कॉलेज परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान रवि चौधरी, मृगेंद्र राघव राव, विशाल राव, चंद्रशेखर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार बाजार के विद्यालयों और सरकारी संस्थानों में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि महापुरुषों को केवल जयंती पर याद करना पर्याप्त नहीं, उनके आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के विद्यालयों में भी जयंती मनाई गई। राजेश मणि इंटरमीडिएट कॉलेज नौरंगिया में लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या प्रवीण दूबे ने गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं जई छपरा गांव में भारतीय तैलिक, साहू राठौर महासभा की ओर से गांधी जयंती समारोह आयोजित हुआ। डॉ. राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष इंद्रेश साहू और जिला उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता ने गांधी के ग्राम स्वराज, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के विचारों को याद किया।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही में गांधी चबूतरा, खंड विकास कार्यालय समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए। रामधुन और प्रार्थना सभा के साथ महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। गांधी आश्रम समेत लोकमान्य इंटर कॉलेज, एसजीएम इंटर कॉलेज में भी आयोजन हुए।
मथौली संवाद के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय, विकासखंड मोतीचक और क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जयंती मनाई गई। ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। संविलियन विद्यालय लोहेपार, घिवही, बहुआस, राजपुर खास, मंगलपुर और बड़हरा लक्ष्मीपुर में विद्यार्थियों को गांधी और शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
पकवाइनार संवाद के अनुसार बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की। प्रोफेसर गौरव तिवारी ने कहा कि गांधी ने अहिंसा को अस्त्र बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। मुख्य नियंता डॉ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। ‘मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रहे बासु प्रसाद गोंड और द्वितीय स्थान प्राप्त अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया।
कसया संवाद के अनुसार नगरपालिका परिषद के सभागार में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत जन भागीदारी फॉर स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। सफाई कर्मियों और स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले नागरिकों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
खड्डा संवाद के अनुसार जयनाथ राव इंटरमीडिएट कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सरस्वती देवी महाविद्यालय में ‘गांधी विचार दर्शन’ प्रदर्शनी और ‘गांधी दिग्दर्शन’ संगोष्ठी हुई। विद्यार्थियों ने दांडी यात्रा, चरखा और भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए।
फाजिलनगर संवाद के अनुसार गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग जुटाया। वहीं नगर पंचायत फाजिलनगर में दिवंगत शत्रुमर्दन प्रताप शाही की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को साइकिल, महिला को सिलाई मशीन
कसया। गांधी-शास्त्री जयंती पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने सेवा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। शुक्रवार को शहीद पार्क कसया में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की ओर से 15 छात्राओं को साइकिल और एक महिला को सिलाई मशीन वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की पढ़ाई में सहूलियत देने के साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाना रहा। कार्यक्रम में खेल, सोशल मीडिया, संगीत और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाणपत्र व महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्थली तथा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने कहा कि महापुरुषों के सिद्धांतों को समझकर उन्हें जीवन में उतारने की जरूरत है। रोटरी क्लब की ओर से हर वर्ष गांधी जयंती पर छात्राओं और महिलाओं को साइकिल व सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विशिष्ट अतिथि जॉइंट मजिस्ट्रेट कसया अक्षय जी दीपक ने कहा कि प्रत्येक कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। शिक्षा समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलकूद और समय प्रबंधन पर भी ध्यान दें। उन्होंने छात्राओं से साइकिल का उपयोग पढ़ाई के लिए आने-जाने में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के महेंद्र भंते, अमरीश चौबे, दिनेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संचालन क्लब के संरक्षक वाहिद अली ने किया।

इस दौरान अध्यक्ष अजय सिंह, दुर्गेश चतुर्वेदी, ओंकारनाथ पांडेय, बीके दीदी, सभासद विनय सिंह, सभासद धर्मेंद्र यादव, डॉ. संजय सिंह, अमरचंद जायसवाल, कृष्ण कुमार तिवारी, डॉ. सिन्हा, उमेश सिंह, मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया

सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : Archive

सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया

सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : Archive

सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया

सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : Archive

सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया

सेवरही में गांधी चबूतरे पर आयोजित प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed