फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The mercury soared as soon as the day broke, and the hot winds left everyone miserable.

Kushinagar News: दिन निकलते ही चढ़ा पारा गर्म हवा ने किया बेहाल

Mon, 18 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The mercury soared as soon as the day broke, and the hot winds left everyone miserable.
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर सड़क पर निकली युवतियां।संवाद
पडरौना। शहर में रविवार को दिन निकलते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। दिन का तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मई माह के शुरुआती दो सप्ताह बारिश और आंधी के चलते कम गर्मी के बीत गए। अब मौसम शुष्क होने के कारण गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। आने वाले तीन से चार दिन तक राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर के समय गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा दिखाई दिया। सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। तेज धूप के कारण लोग सिर और चेहरे को ढककर निकलते दिखाई दिए। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है। इसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed