फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The memorandum given to SDM by the people of three villages

तीन गांवों के लोगों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 02 May 2017 12:14 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 02 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
The memorandum given to SDM by the people of three villages
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

हाटा। क्षेत्र के रामपुर मिश्री, रहीम और पिपरा शीतल उर्फ बकराबाद गांव के लोगों ने संगठित होकर सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इन लोगों ने नगरपालिका के परिसीमन में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। गांववालों ने परिसीमन के बारे में जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

हाटा क्षेत्र के रामपुर मिश्री, रहीम और पिपरा शीतल उर्फ बकराबाद गांव के निवासी अवधेश कुमार सिंह, अंगद कुमार सिंह, अंगीला देवी, शांति देवी, रामआशीष, मिट्ठन, सूरज कुमार, फेंकू, फूलबदन, विशाल, बिंदेश्वरी सहित कई लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किए। इनका कहना था कि इनके गांवों को नगर की सीमा में शामिल करने से मजदूरों के सामने कई तरह की दिक्कतें आएंगी। इनका कहना था कि मानक को दरकिनार कर के उनके गांव को नगरपालिका में शामिल किया गया है। इसमें प्रस्तुुत किए गए आंकड़े गलत हैं।

विज्ञापन

मुजहना रहीम गांव के रामआशीष, रामअवतार, सुनील, बीरबल ने बताया कि उनके गांव में कुल 661 गाटा में से 83 गाटा नवसृजित नगरपालिका में शामिल किया गया है। क्षेत्रफल का 87 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण होने के बाद भी इसे नगरीय बना दिया गया है। इस दौरान रमेश, हरिंदर, शिवधारी देवी, लालमणि, कन्हैया, रामअवतार, सुनील प्रसाद, पूनम देवी, लीला देवी सहित काफी लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed