फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The man threw a flammable substance on the girl

Kushinagar News: युवक ने युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The man threw a flammable substance on the girl
युवती के घर जांच करती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। घर में मछली बना रही युवती पर एक युवक ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर भाग निकला। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन उसे लेकर दुदही सीएचसी पर पहुंचे, प्राथमिक और पुलिस को सूचना दिए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। युवती ने परिजनों को मोहल्ले के एक युवक का नाम बताया है। घर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल देखने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बा के वार्ड नंबर आठ महात्मागांधी नगर निवासी बृज मद्धेशिया की 18 वर्षीय बेटी प्रीति सोमवार की रात करीब 8 बजे अपने घर किचेन में मछली बना रही थी। इस दौरान छत की सीढ़ी के रास्ते एक युवक आया और इसके उपर ज्लनशील पदार्थ फेंक कर भाग गया। तेजाब पड़ने से उसके शरीर कई जगह झुलस गया। युवती की चीख सुनकर परिवार के बाकी सदस्य पहुंचे और उसे लेकर दुदही सीएचसी पर पहुंचे। युवती ने सीएचसी पर उपचार के दौरान मोहल्ले के एक युवक का नाम अपने घर वालों को बताया है। घर पर पहुंची पुलिस आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद किचेन में गई और वहां की स्थिति को देखी। घटना के बाद युवती के घर पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे लोगों में चर्चा रही कि युवक छत के रास्ते ही युवती के घर में आया होगा, क्योंकि मेन दरवाजे के पास युवती के घर वाले बैठे थे। थानाध्यक्ष विशुनपुरा राजू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस पहुंची है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed