फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The lotus blossomed every time with the arrival of the pre-poll PM

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण

Sun, 10 Oct 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
The lotus blossomed every time with the arrival of the pre-poll PM
चुनाव पूर्व पीएम के आने से हर बार खिला कमल
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले फिर मिलने जा रही सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। प्रधानमंत्री बनने से पूर्व और उसके बाद उनका आना भाजपा के लिए हमेशा फायदेमंद रहा। इस बार भी विधानसभा चुनाव से पहले उनकी तरफ से बड़ी सौगात अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज के रूप में मिलने जा रही है। इस बार भी उनका आना लोगों को प्रभावित कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन सपा सरकार के खिलाफ इसी निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 27 नवंबर 2016 को सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित किया था। नतीजा यह था कि 2017 में विधानसभा चुनाव में जिले की सात विधानसभा सीटों में से छह पर भाजपा और गठबंधन को जीत मिली थी। कुशीनगर सीट से सपा के कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी व हाटा सीट से तत्कालीन राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह को शिकस्त मिली थी। एयरपोर्ट का उद्घाटन भी चुनाव के ऐन पहले होना विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले 2014 में 16वीं लोकसभा चुनाव में भी चुनावी जनसभा का ऐसा असर था कि कांग्रेस उम्मीदवार तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह को भाजपा उम्मीदवार राजेश पांडेय ने हरा दिया था। 17वीं लोकसभा चुनाव में भी वर्ष 2019 में कप्तानगंज में चुनावी जनसभा के बाद कमल खिला और सांसद विजय कुमार दुबे सांसद बने थे। इस बार भी पार्टी को लोग इसे लेकर उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed