{"_id":"69c986658e9803472206a05b","slug":"the-list-of-recognized-schools-will-be-displayed-at-the-brc-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157188-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीआरसी पर चस्पा होगी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीआरसी पर चस्पा होगी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची
Mon, 30 Mar 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नए शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के अलावा शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्राइवेट विद्यालय संचालक भी प्रचार-प्रसार तेज कर दिए हैं। जिले में कई ऐसे विद्यालय हैं, जो बिना मान्यता अथवा मान्यता से इतर कक्षाओं का संचालन कर नामांकन करते हैं। अमान्य विद्यालयों में अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन न कराएं, इसके लिए बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची बीआरसी पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 2464 परिषदीय और 54 वित्तपोषित जूनियर विद्यालयों का संचालन होता है। इसके अलावा जिले में 1500 से अधिक विद्यालय कक्षा एक से आठवीं तक बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हैं। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव में भ्रमण कर बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें।
जिले में कई प्राइवेट विद्यालय मान्यता के हैं या पांचवीं तक मान्यता लेकर आठवीं अथवा हाईस्कूल तक कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। नामांकन कराते समय अभिभावक स्कूल संचालकों की बातों में आकर अपने बच्चों का नामांकन करा देते हैं। जांच के दौरान विद्यालय के मान्यता प्राप्त नहीं होने का पता चता है। ऐसे में मध्य सत्र में बच्चों को दूसरे विद्यालय में नामांकन कराने के लिए भटकना पड़ता है। इस तरह की समस्या से बचाने के लिए बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर बीईओ कार्यालय पर क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
0
जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच की जा रही है। अभिभावकों को चाहिए कि प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने से पहले उसकी मान्यता की जानकारी ले लें। अभिभावकों को दिक्कत न हो इसके लिए जिले के सभी बीईओ कार्यालय में उनके क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची चस्पा कर दी गई है। प्राइवेट विद्यालयों में नामांकन कराने से पहले बीईओ कार्यालय पर चस्पा सूची में विद्यालय का नाम देख कर पूरी तरह संतुष्ट हो लें। - डाॅ. रामजियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर।