फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Disregard for traffic rules, speeding, and negligence are claiming lives.

Kushinagar News: यातायात नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार और लापरवाही छीन रही जिंदगी

Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Disregard for traffic rules, speeding, and negligence are claiming lives.
पडरौना। जिले से गुजरने वाले हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा अभियानों के अलावा नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाने के बावजूद हादसों का ग्राफ नीचे नहीं नहीं आ रहा है। तेज रफ्तार, गलत साइड ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनदेखी सहित जर्जर सड़कों के चलते हर रोज लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि जब तक लोग खुद नहीं चेतेंगे तब तक हादसों पर अंकुश लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन हर साल जागरूकता अभियान चलाती है। सड़क सुरक्षा सप्ताह, यातायात माह और स्कूली बच्चों की रैलियों के जरिए जागरूकता कराया जाता है लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। जिले की सड़कों पर रफ्तार का कहर, बिना हेलमेट वाहन चलाना और ओवर टेकिंग रोजाना जिंदगियों को लील रहा है। इसके बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन हादसों में घर के घर तबाह हो रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई का भी चालकों पर असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से जिले में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने, तेज रफ्तार व नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित करने के साथ यातायात नियमाें की अनदेखी करने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। लोगों को भी अपने दायित्वों को समझते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस (1)
08 सितंबर 2026:
चौरा खास थाना क्षेत्र के फाजिलनगर बघौचघाट मार्ग पर खैरटिया गांव निवासी 37 वर्षीय चंद्रप्रकाश मणि त्रिपाठी शाम करीब सात बजे चौराहे से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 15 को उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
केस (2)
09 सितंबर 2026:
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भिस्वा उर्फ विशुनपुरा के दर्जीया टोला निवासी राहुल यादव (30) शाम करीब पांच बजे बाइक से कप्तानगंज से घर लौट रहे थे। कप्तानगंज-पिपराई मार्ग स्थित पटखौली गांव के पास बोदरवार की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
केस (3)
17 सितंबर 2026:
बोदरवार-अहिरौली बाजार मार्ग पर बेंदुआर गांव के पास बरवा बावन गांव निवासी 28 वर्षीय रामसमुझ साहनी और बेंदुआर के टोला भड़कुलही निवासी 24 वर्षीय किशन साहनी एक साथ बाइक से जा रहे थे। दोनों सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गए थे। रामसमुझ साहनी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया था। हेलमेट नहीं होने से सिर मेंं गंभीर चोट आई थी।

0
केस (4)
17 सितंबर 2026:
पडरौना-पनियहवा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेलवनिया निवासी 28 वर्षीय सुनील की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे में बाइक पर सवार उसका साथी सलमान भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed