{"_id":"6a5945bf711644e83605f977","slug":"the-kaptanganj-pipraich-road-will-be-widened-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-163849-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग का होगा चाैड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग का होगा चाैड़ीकरण
Fri, 17 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कुशीनगर और गोरखपुर जिले को जोड़ने वाली कप्तानगंज-पिपराइच सड़क के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। ट्रैफिक दबाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 19 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस परियोजना की लागत लगभग 65 करोड़ है। उम्मीद जताई जा रही है कि शासन से जल्द ही हरी झंडी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
गोरखपुर शहर से सिधावल चौराहा (गोरखपुर जनपद का अंतिम छोर और कुशीनगर की सीमा) तक वर्तमान में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस फोरलेन के चालू होने के बाद कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर वाहनों का दबाव और अधिक बढ़ने की संभावना है। लोग इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। संवाद