{"_id":"6410bef37d6996b65102df78","slug":"the-injured-died-in-the-fight-kushinagar-news-c-7-1-85173-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने जताई नाराजगी
Wed, 15 Mar 2023 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:59 AM IST
सार
रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को नौ लोगों पर मारपीट, जाति सूचक अपशब्द कहने, घर में घुसकर विवाद करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने मंगलवार की सुबह दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गोपालगढ़ में मारपीट के दौरान हुई मौत: मृतक रामानंद गोंड की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
होली के दिन हुई मारपीट में घायल गोपालगढ़ निवासी रामानंद की सोमवार को मौत हो गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे परिजनों ने मंगलवार की सुबह दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई। मामले की जानकारी पाकर पहुंचे सीओ कुंदन सिंह और तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। सीओ ने कहा कि इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। करीब छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शव का दाह संस्कार कराने गए।
विज्ञापन
नगर के गोपालगढ़, केशवनगर वार्ड नंबर 16 मोहल्ले में होली के दिन दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस संबंध में दिलीप गोंड़ की पत्नी रीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा था कि गांव के कन्हैया, रमेश, उमेश, युवाली उर्फ बाली सहित नौ लोगों ने पुरानी रंजिश में होली के दिन हमला कर दिया था।
विज्ञापन
इस दौरान हमलावरों ने उनके ससुर रामानंद के सिर पर लाठी, डंडा और राॅड से हमला किया। इससे उनका सिर फट गया। रीता के चचेरे ससुर श्रीप्रकाश पर भी हमला करके घायल कर दिया। आरोपी में घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हमले में घायल हुए रीता के ससुर रामानंद को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जबकि श्रीप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज में रामानंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को नौ लोगों पर मारपीट, जाति सूचक अपशब्द कहने, घर में घुसकर विवाद करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने मंगलवार की सुबह दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों ने कहा कि जब मांग पूरी नहीं होगी, तब तक शव का दाह संस्कार नहीं कराया जाएगा। सुबह छह बजे परिजनों के प्रदर्शन करने पर पहले थाने की पुलिस पहुंची। परिजनों ने अधिकारियों को बुलाने की मांग की। दोपहर 11 बजे पहुंचे सीओ और तहसीलदार ने लोगों ने समझाकर शांत कराया। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि हत्या की धारा मुकदमे में बढ़ा दी गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।