{"_id":"6a00ea11a2c6f910a1012b7f","slug":"the-idol-was-consecrated-amidst-chants-of-har-har-mahadev-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159559-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर हर महादेव के जयघोष के बीच हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर हर महादेव के जयघोष के बीच हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
Mon, 11 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के ग्राम बरवा सुकदेव स्थित हनुमान मंदिर एवं काली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। पुराेहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में शिव परिवार की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हुआ। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान मंदिर में अखंड कीर्तन, रामायण पाठ, रुद्राभिषेक के बाद हवन-पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग और शिव परिवार की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। विद्वान आचार्यों ने मूर्ति संस्कार के तहत अग्निवास, जलाधिवास, फलाधिवास एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रों के वाचन से भक्तिमय बना रहा। आचार्य इंद्रजीत पांडेय, आचार्य सौरभ तिवारी अग्निहोत्री, पंडित रविंद्रनाथ ठाकुर महाराज, पंडित आयुष मिश्रा कौशिक व पंडित आशुतोष कश्यप ने वैदिक मंत्रोच्चाररे बीच शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके पहले शिव परिवार की प्रतिमा का क्षेत्र के छहूं, पांडेय टोला, बसडिला पांडेय, रावतपार, डिग्री, महासोंन और मारवाड़ी बेलवा आदि गांव स्थित देव भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में लाया गया। अंत में आयोजक धीरज मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सुमंत राय, प्रहलाद राय, पुष्कर राय, पंकज राय, वाल्मीकि राय, राजबल्लभ राय, रामविलास राय, विद्या राय, कोमल, रामाधार चौहान, कुंज बिहारी, धर्मनाथ, अमरजीत राय, पूर्व प्रधान बृजेश राय, ग्राम प्रधान अखिलेश चौहान, किशोर, सुरेंद्र राय, निखिल राय, सुरेश राय, प्रमोद राय, अजय पटेल, जीतन चौहान आदि मौजूद रहे।