फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The idol consecration ritual began with the Kalash Yatra.

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

Sat, 13 Jun 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The idol consecration ritual began with the Kalash Yatra.
तमकुहीरोड। राजपुर खाश गांव के दुबे टोला में नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ। शनिवार को मंदिर परिसर क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। जयश्रीराम के जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा ब्रह्मपुर, पिरोजहा, परसा उर्फ सिरिसिया, जीरो बाजार होते हुए जीरो बंधा पुल पहुंची, वहां वैदिक मंत्रोचचार के बीच कलश में बांसी नदी का जल भरा गया। इसके बाद विभिन्न गांव होते हुए कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिविधान से कलश का पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अनुष्ठान शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य यजमान प्रमोद कुमार दुबे, घनश्याम लाल श्रीवास्तव, सुरेश पांडेय, आमोद दुबे, प्रमोद यादव, अजय चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

लंका दहन की कथा अभिमान के नाश का प्रतीक
पिपराघाट। क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली स्थित राम-जानकी मंदिर कुटी परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में शनिवार को छठवें दिन कथा वाचक ने लंका दहन और रावण बध की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि लंका दहन की कथा अभिमान के नाश की कथा है। कथा वाचक प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि सनातन धर्म में, रामायण की यह कथा केवल एक घटना नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक अर्थों का प्रतीक है। लंका की भव्यता और रावण की दस भुजाएं अहंकार और भौतिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिसे अपने ज्ञान और भक्ति के बल पर बजरंगबली ने पल भर में नष्ट कर दिया। इसके पूर्व यज्ञाचार्य पंडित उमेशचंद्र शास्त्री, दीपक मणि, आनंद त्रिपाठी, अखिलेश द्विवेदी, रविंद्र उपाध्याय ने हवन-पूजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed