फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The heat is scorching the body, we will have to face the blazing sun for four more days

Kushinagar News: शरीर को झुलसा रही तपिश, अभी चार दिन और होगा आग उगलते सूरज से सामना

Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The heat is scorching the body, we will have to face the blazing sun for four more days
पडरौना। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। आग उगल रहे सूरज व लू के थपेड़ों से शरीर झुलस रही है।बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

नगर के बाजारों में भी लोग सुबह और शाम को खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार का दिन बेहद गर्म रहा। सुबह नौ बजे के बाद से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लू के थपेड़ों ने लोगों को अधिक परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शाम को थोड़ी चहल-पहल देखी गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बढ़ते तापमान के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस वजह से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। दोपहर के समय वही लोग घर से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम थे। राहगीरों को धूप से बचने के लिए गमछे या छाते का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वह धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते फिर रहे हैं। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। बिना एसी दफ्तरों में भी आग बरसती रही। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मौसम शुष्क होने से वातावरण में नमी कम हो गई है। इसके चलते दिन में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। इस तरह का मौसम अभी आने वाले तीन से चार दिनों तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed