फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The health department has sealed Krishna Hospital.

Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग ने कृष्णा हॉस्पिटल को सील किया

Sat, 13 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The health department has sealed Krishna Hospital.
हाटा। नगर के बाघनाथ स्थित कृष्णा हॉस्पिटल को डिप्टी सीएमओ और तहसील के अधिकारियों ने सील कर दिया। पांच दिन पहले इस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई थी। कप्तानगंज निवासी 45 वर्षीय एजाज मोहम्मद छह दिसंबर को हाटा कस्बे के हरिटोला मोहल्ले में संचालित कृष्णा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। उनको बवासीर की परेशानी थी। तीमारदारों के अनुसार, डॉक्टर ने कहा कि दवा से ठीक नहीं होगा ऑपरेशन करना पड़ेगा। घर वाले राजी हो गए। छह दिसंबर की रात को ही एजाज के बवासीर ऑपरेशन डॉक्टर ने कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आपरेशन के बाद से ही मरीज की तबीयत खराब होने लगी। डॉक्टर घर वालों से बोला कि ऑपरेशन के बाद ऐसा होता है। ठीक हो जाएगा, घबराने की बात नहीं है। बीते रविवार की रात में मरीज की तबीयत और बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। इसके बाद अस्पताल संचालक और उसके वर्कर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजन अपने निजी साधन से मरीज को लेकर गोरखपुर पहुंचे तो वहां बताया गया कि मरीज की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को डिप्टी सीएमआ डाॅ. राकेश कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी हाटा डाॅ. अजय सिंह ने कृष्णा हॉस्पिटल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed