फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The groom threatened to beat her, the bride refused to marry him

Kushinagar News: दूल्हे ने दी मारपीट की धमकी दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The groom threatened to beat her, the bride refused to marry him
तमकुहीराज/सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। आरोप है कि दहेज के लिए फोन पर दूल्हे ने दुल्हन को मारपीट की धमकी दी। बरात के स्वागत के बाद दूल्हा निकाह के लिए पहुंचा तो नाराज दुल्हन ने निकाह करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार देर रात से लेकर सोमवार दोपहर बारह बजे तक परिजनों व रिश्तेदार के मान मनौव्वल के बाद भी दुल्हन निकाह के लिए राजी नहीं हुई। मामले की सूचना दूल्हे ने डायल 112 को दी। इसके बाद तरयासुजान पुलिस ने दोनों पक्षों को बहादुरपुर चौकी पर तलब किया। लंबी बातचीत और पंचायत के बाद भी दुल्हन के इंकार के बाद बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन

विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव से रविवार शाम सात बजे दूल्हा बरात लेकर तरयासुजान क्षेत्र निवासी दुल्हन के दरवाजे पर बरात लेकर पंहुचा। उत्साह व खुशी के माहौल में बरातियों को घरातियों ने गले लगकर अदब से आदर-सत्कार के बाद खातिरदारी की और नाश्ता-भोजन कराया। रात करीब नौ बजे धर्मगुरुओं की मौजूदगी में निकाह का कार्यक्रम शुरू हुआ और दोनों पक्षों से लोग बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दुल्हन ने निकाह कार्यक्रम में जाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले की जानकारी के बाद निकाह के महफिल में शामिल लोग भौंचक रह गए। दुल्हन ने आरोप लगाया कि फोन पर बातचीत के दौरान दूल्हे ने दहेज का सामान नहीं मिलने पर मारपीट की धमकी दी है। दुल्हन के शादी से इंकार के बाद दुल्हन के परिजनों सहित दूल्हे पक्ष के लोग देर रात तक उसे समझाते रहे लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और माहौल सामान्य नहीं हो सका।
दूल्हे ने माहौल सामान्य करने के लिए पहल करते हुए दुल्हन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया। बाद में दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे पक्ष से खाना आदि में खर्च हुए रुपये मांगने लगे तो दूल्हे ने सोमवार तड़के चार बजे डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी।

मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तलब किया। बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। बाद में आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने चौकी में सुलह समझौता कर सामान लौटा दिए। इंस्पेक्टर तरयासुजान धनवीर सिंह ने बताया सूचना के बाद दोनों पक्षों को तलब किया गया था। दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed