फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Gorakhpur-Patliputra train will run for three days instead of seven from December 1 to February 15.

Kushinagar News: एक दिसंबर से 15 फरवरी तक सात की जगह तीन दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन

Sat, 22 Nov 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The Gorakhpur-Patliputra train will run for three days instead of seven from December 1 to February 15.
पडरौना/तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने दिसंबर से फरवरी के बीच पड़ने वाले कोहरे और परिचालन में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन एक दिसंबर से 15 फरवरी के बीच सप्ताह में सात दिन के बजाय मात्र तीन दिन चलेगी, जबकि सप्ताह में चार दिन तक इस ट्रेन का संचालन ठप रहेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने दिसंबर से फरवरी के बीच पड़ने वाले कोहरे और परिचालन में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए गोरखपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के संचालन का फेरा कम करने की घोषणा की है। इसका असर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर भी पड़ेगा। कप्तानगंज- थावे रेल मार्ग पर नियमित चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन का फेरा भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन एक दिसंबर से 15 फरवरी के बीच सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को ही संचालित होगी और रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इसका संचालन ठप रहेगा। इस तरह एक दिसंबर से 15 फरवरी के बीच के कुल 77 दिन में गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन 33 दिन चलेगी और 44 दिन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed