फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The girl student did not regain consciousness, the police is investigating

Kushinagar News: होश में नहीं आई छात्रा, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
The girl student did not regain consciousness, the police is investigating
होश में नहीं आई छात्रा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

पडरौना। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल की 11वीं की छात्रा गरिमा चतुर्वेदी होश में नहीं आई है। उसका इलाज गोरखपुर के एक नर्सिंगहोम में चल रहा है। वह आईसीयू में भर्ती है। इधर, कोतवाली पुलिस छात्रा की मां की तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
नगर की ओंकारवाटिका कॉलोनी (केवट टोली) निवासी कालिंदी देवी पत्नी स्व. मनोज चतुर्वेदी ने पडरौना के कोतवाल को संबोधित तहरीर में लिखा है कि उनकी पुत्री गरिमा चतुर्वेदी सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में पढ़ती है। 23 नवंबर को सुबह लगभग आठ बजे वह स्कूल गई थी। उसकी भौतिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा थी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के सहायक प्रधानाध्यापक, प्रबंधक, एक शिक्षिका और तीन-चार अन्य शिक्षकों पर गरिमा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि इसी वजह से उनकी पुत्री स्कूल में छत से कूदी थी। उनकी तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि घायल छात्रा को अभी होश नहीं आया है। उसका इलाज चल रहा है। उसकी मां की तरफ से तहरीर में लगाए गए आरोपों पर सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed