फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The girl stopped going to school due to fear of miscreants

Kushinagar News: मनचलों के डर से किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा

Thu, 05 Dec 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The girl stopped going to school due to fear of miscreants
नेबुआ नौरंगिया/खड्डा। एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा है तो दूसरी तरफ मनचलों पर अब भी पुलिस लगाम नहीं लगा पाई है। मनचलों के आतंक से एक मंडल स्तर तक की धाविका (कक्षा 9 की छात्रा) ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत के बाद भी मनचले उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। छात्रा का कहना है कि उसकी शिकायत पर केस तो दर्ज किया गया लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामला खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा गांव के इंटर काॅलेज में पढ़ती है। स्कूल आने-जाने के दौरान कुछ मनचले रास्ते छेड़खानी करने के साथ अश्लील भाषा बोलते हैंैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री कक्षा 9 में पढ़ती है। वह मंडल स्तर धावक प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। वह जब स्कूल पढ़ने जाती है तो गांव के ही चार लड़के भद्दी-भद्दी बातें बोलते हैं, घूरते हैं, जब लड़की मना करती है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इससे परेशान होकर वह स्कूल नहीं जा पा रही है। महिला के मुताबिक उसके पति रोजी-रोटी कमाने बाहर गए हैं। घर पर मां व बेटी हैं। दोनों को परेशान किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed