फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Game of Dumping Petroleum Products Intensifies

Kushinagar News: पेट्रोलियम पदार्थ की डंपिंग का खेल तेज

Sun, 29 Mar 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The Game of Dumping Petroleum Products Intensifies
महुली में बंद पेट्रोल पंप। संवाद
संतकबीरनगर/ रोसयाबाजार। जिले में डीजल और पेट्रोल के डंपिंग का खेल तेजी से शुरू हो गया है। इसके चलते टैंकर आने के कुछ घंटे में ही पेट्रोल पंप ड्राई हो जा रहे हैं। पौली क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर 12 हजार लीटर डीजल और छह हजार लीटर पेट्रोल चार घंटे में ही खत्म हो गया। इसके बाद दोनों पेट्रोल पंप बंद हो गए। यह हाल तब है जब आपूर्ति विभाग ने गैलन में तेल न देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल के संकट के बीच गेहूं की कटाई-मड़ाई भी किसानों के सामने है। ऐसे में किसान अपनी फसल को घर लाने की जुगत में लग गए हैं। इसके चलते किसान डीजल लेकर रखने के लिए रात दिन पंपों का चक्कर लगा रहे हैं। एक पेट्रोल पंप खरचा में शुक्रवार की शाम से रात के 12:00 बजे तक डीजल मिलता रहा। तेल खत्म होने तक लाइन लगी रही, वहीं रात में ही छाए बादल और तेज हवा देखकर किसान परेशान हो गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर कंबाइन चालक और भूसा बनाने वाले कह रहे हैं कि डीजल न मिलने की दशा में मड़ाई कार्य संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में किसान हाथों में गैलन लेकर डीजल की तलाश में पंपों का चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को पेट्रोल पंप खरचा में शाम 4:00 बजे से रात के 12:00 बजे तक पंप पर आए 8000 लीटर तेल खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सेवा केंद्र पंप पर आया 12000 लीटर डीजल और 6000 लीटर पेट्रोल चार घंटे में ही समाप्त हो गया। किसान लल्लन प्रसाद, लालमन रामसूरत, पप्पू , कमलेश नरसिंह अशोक, उदयराज, जितेंद्र, गणेश आदि ने कहा कि खेत की कटाई के लिए कंबाइन मशीन वाले तेल का हवाला बता कर ज्यादा दाम पर कटाई की बात कह रहे हैं।
पंप संचालकों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं है। आसानी से हर जगह मिल जाएगा, लेकिन अफवाहों के चलते लोग डीजल और पेट्रोल की जमाखोरी कर रहे हैं। इसलिए ऐसी कमी आ रही है। महुली में भी एक पेट्रोल पंप तेल खत्म होने के चलते बंद है।
धनघटा में भी एक पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की रात करीब 8:00 बजे डीजल आया और 10 बजते-बजते 10,000 लीटर डीजल समाप्त हो गया। पेट्रोल पंप मलिक का कहना था कि डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के चलते लोग तेल डंप कर रहे हैं।


------------
डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं है। तेल की नियमित आपूर्ति के भी निर्देश दिए गए हैं। लोगों को जरूरत के अनुसार तेल लेना चाहिए। गैलन में तेल देने के लिए पहले ही मना किया गया है।
-राजीव कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी

महुली में बंद पेट्रोल पंप। संवाद

महुली में बंद पेट्रोल पंप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed