फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The forest department caught the crocodile that entered the canal

Kushinagar News: नहर में घुसे मगरमच्छ को वन विभाग ने पकड़ा

Fri, 06 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The forest department caught the crocodile that entered the canal
पखनहा गांव के पास नहर से मगरमच्छ को पकड़ी वन विभाग की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पखनहा गांव के पास नहर में घुसे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर को ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पनियहवा बड़ी गंडक नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग की टीम को छह घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बलकुड़िया गांव के पास नहर में दो मगरमच्छ दिखने की सूचना फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर अमित तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला।
विज्ञापन

कुछ देर में पखनहा गांव के पास नहर में मगरमच्छ दिखने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम फिर मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि भारी भीड़ और शोर-शराबे के कारण मगरमच्छ को पकड़ने में टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक बार मगरमच्छ जाली में फंसने के बाद भी निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई बजे वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा। उसे सुरक्षित तरीके से पनियहवा बड़ी गंडक नदी में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

0
दो वर्ष का है मगरमच्छ

वन विभाग के अनुसार, पकड़ा गया मगरमच्छ अभी बच्चा है और उसकी उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। सुबह आठ बजे से ,दोपहर ढाई बजे तक उसने वन विभाग की टीम और ग्रामीणों को काफी देर तक परेशान किया।


0
पहले बलकुड़िया के पास मगरमच्छ दिखा था, लेकिन वहां से निकल गया था। बाद में पखनहा गांव के सामने नहर से उसे सुरक्षित पकड़कर पनियहवा बड़ी गंडक नदी में छोड़ दिया गया। दूसरे मगरमच्छ का अभी तक पता नहीं चल पाया है। -अमित तिवारी डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed