फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The first installment was released during the tenure of the outgoing secretary

Kushinagar News: निवर्तमान सचिव के कार्यकाल में जारी हुई थी पहली किस्त

Wed, 29 Jan 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The first installment was released during the tenure of the outgoing secretary
छितौनी। खड्डा ब्लॉक के नौतार जंगल गांव में आवास योजना में गबन के मामले में सचिव की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ हनुमानगंज थाने में व बड़े बाबू की तहरीर पर वर्तमान सचिव के खिलाफ खड्डा थाने में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस विवेचना में जुटी हैं, लेकिन विभाग में मजबूत पकड़ रखने वाले गबन के खेल का मुख्य आरोपी निवर्तमान सचिव अभी भी कार्रवाई की जद में नहीं आ सका है। केस दर्ज होने के एक सप्ताह बाद अभी तक ना तो प्रधान की गिरफ्तारी हो पाई और न ही सचिव की। हालांकि, आवास की पहला किस्त निवर्तमान सचिव के कार्यकाल में ही प्रधान की भाभी के बैंक खाते में भेजी गई थी। खड्डा ब्लॉक के नौतार जंगल गांव में खेदारु की पत्नी स्व. अर्चना देवी को वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी के रूप में चयनित किया गया। आवास योजना की तीनों किस्तों को ग्राम प्रधान अंगद यादव ने लाभार्थी के नाम का फायदा उठाते हुए निवर्तमान सचिव उदयभान शर्मा, वर्तमान सचिव रामप्रकाश शर्मा व आवास बाबू रामकृपाल से मिलीभगत कर अपनी भाभी के खाते में मंगा ली। खेदारु कि शिकायत पर बीडीओ ने जांच की जांच के बाद प्रधान के खिलाफ वर्तमान सचिव रामप्रकाश शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस तथा ब्लाॅक के बड़े बाबू राजेश्वर गुप्ता ने वर्तमान सचिव रामप्रकाश शर्मा पर धोखाधड़ी केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना व आरोपी प्रधान व सचिव की गिरफ्तारी में जुटी हैं।
विज्ञापन

बीडीओ की कार्रवाई से लोगो में खुशी है, बीडीओ ने निवर्तमान सचिव उदयभान शर्मा को इस भ्रष्टाचार के खेल में दोषी मानते हुए उनके आवास में अपना ताला जड़ दिया, जिसके बाद लगा की निवर्तमान सचिव भी कार्रवाई की जद में आएगा। लेकिन बिना कार्रवाई के ही ताला खोल दिया गया। दबी जुबान से विभागीय लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इस खेल का मुख्य किरदार निभाने वाले व प्रधान की भाभी के खाते में प्रथम किस्त भेजने वाले तत्कालीन सचिव उदयभान शर्मा कार्रवाई की जद में क्यों नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed