फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The fire broke out in the hut, the death of the old man

Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग, सो रहे बुजुर्ग की मौत

Mon, 06 Mar 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The fire broke out in the hut, the death of the old man
मंसाछापर (कुशीनगर)। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव में रविवार की भोर में झोपड़ी में आग लगने से उसमें सो रहे बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई। झोपड़ी आग से ऐसी घिर गई कि बुजुर्ग को बाहर निकल पाने का मौका ही नहीं मिला। इस घटना में एक बछिया भी जलकर मर गई, जबकि गाय गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए आग सुलगाई गई थी। उसी से झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाजूपट्टी गांव के 60 वर्षीय काशी यादव अपनी झोपड़ी में सोए थे। बाहर झोपड़ी के पास ही धुआं करके पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए आग सुलगाई गई थी। रविवार की भोर में उसी से छिटकी चिनगारी से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग और मवेशी आग की लपटों में घिर गए। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक बुजुर्ग की झुलसने से मौत हो चुकी थी। किसी तरह बुजुर्ग के शव को झोपड़ी के मलबे से बाहर निकालकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। झुलसने से एक बछिया की भी मौत हो गई। गाय गंभीर रूप से झुलस गई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर जटहां बाजार थाने के एसओ राजकुमार बरवार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। काशी के बड़े बेटे गोरख ने बताया कि उनके पिता को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। उनके पिता ने कुछ दिन पहले बैंक से आवास निर्माण के लिए 40 हजार रुपये निकाले थे, जो आग में जल गए। इसके अलावा बर्तन, कपड़े, अनाज समेत कई सामान भी जल गए। काशी के दूसरे बेटे अमरेश विदेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed