फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The father had murdered the teenage girl to trap his brother and nephew.

Kushinagar News: भाई-भतीजे को फंसाने के लिए पिता ने ही की थी किशोरी की हत्या

Wed, 13 Nov 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
The father had murdered the teenage girl to trap his brother and nephew.
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया के नौका टोला में शुक्रवार की रात 16 वर्षीय किशोरी की हत्या पिता ने भाई, भतीजा और गांव के एक शख्स को फंसाने के लिए की थी। संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम देने के बाद पिता तीन दिनों तक पुलिस को झूठी कहानी बताकर घुमाता रहा।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ के बाद सच्चाई बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। मंगलवार को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया के नौका टोला में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे जयनारायण सिंह की पुत्री प्रिया सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने बताया था कि नकाबपोश बदमाशों ने बहन की हत्या करने के बाद उसके पिता जयनारायण सिंह पर भी हमला किया था।
विज्ञापन

तहरीर में बताए गए तीन आरोपियों में से एक जयनारायण सिंह का भाई भी था। भाई के आरोपी बनाए जाने के बाद पुलिस ने संपत्ति के विवाद आदि को लेकर भी हत्या के मामले में तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ भी की। अलग-अलग दृष्टि से जांच करने के बाद पुलिस को इज्जत के लिए हत्या का भी संदेह हुआ। अंतिम संस्कार कर घर आए पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में किशोरी के पिता जयनारायण सिंह ने स्वीकार किया कि उसने संपत्ति के लिए अपने भाई केश्वर, भतीजा मदन और किशोर कुशवाहा से जमीन का मुकदमा चलता है। फंसाने के लिए अपनी बेटी की हत्या की थी। हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed