फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The family met the DM and demanded a case against the doctor

Kushinagar News: डीएम से मिले परिजन, डॉक्टर पर केस की मांग

Fri, 30 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The family met the DM and demanded a case against the doctor
डीएम से मिलते सुप्रिया के प​रिजन। स्रोत-सोशल मीडिया  
पडरौना। तमकुहीराज सीएचसी पर प्रसव के बाद प्रसूता की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को परिजन डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मिलकर इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टर पर केस दर्ज करने की मांग और सीएचसी अधीक्षक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। डीएम ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज नगर के सरदार पटेलनगर वार्ड निवासी राकेश की पत्नी सुप्रिया को एक सप्ताह पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी पर लेकर आए। आरोप है कि प्रसव के बाद ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद सुप्रिया की मौत हो कई। मरीज को छोड़ डॉक्टर व स्टाफ नर्स भाग गईं। बाद में आईं और जिंदा बताकर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां जाने के बाद डॉक्टर ने बताया कि डेढ़ घंटे पहले ही इसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को लेकर सीएचसी आए और परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। सीएचसी अधीक्षक को हटाने और इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर केस दर्ज कराने के लिए परिजन पुलिस को तहरीर दिए हैं। पुलिस स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए परिजन व सामाजिक कार्यकर्ता नगर में न्याय यात्रा निकाल एसडीएम को भी मांग पत्र दे चुके हैं। बृहस्पतिवार को रविंद्र नगर डीएम कार्यालय पर कुछ युवक व परिजन पहुंचे। हाथ में तख्ती लेकर न्याय की मांग तथा सीएचसी अधीक्षक तमकुहीराज को हटाने की मांग कर रहे थे। कार्यालय से बाहर निकले डीएम को मांग पत्र देकर केस दर्ज कराने की मांग करते हुए सीएचसी अधीक्षक को हटाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed