{"_id":"66bbd6ca3331d027ab011804","slug":"the-family-members-of-the-person-found-dead-on-the-roadside-expressed-suspicion-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121593-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क किनारे मृत मिले व्यक्ति के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क किनारे मृत मिले व्यक्ति के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Wed, 14 Aug 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली हनुमानगंज गांव के समीप सोमवार की देर रात एक 50 वर्षीय व्यक्ति का सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिला था। इस मामले में मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस इस मामले को दुर्घटना से जोड़ कर देख रही है। ऐसे में पुलिस के अलावा लोगों को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। मृतक त्रिवेणी चीनी मिल के फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय के घर पर खेतीबारी का काम देखता था।
रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल में कार्यरत फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय के घर बिहुली सोमाली हनुमानगंज में रहकर महातम प्रसाद (50) खेतीबारी का काम देखते थे। सोमवार की देर रात वह अपनी बाइक से घर के लिए निकले। गांव से 200 मीटर आगे सड़क किनारे खून से लथपथ मिले थे। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी रामकोला गए, जहां डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रात में ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को इस मामले में मृतक के पुत्र बबलू ने पिता की हत्या करने की आशंका जताई है। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर किस वजह से मौत हुई है।