फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The family created a ruckus by placing the dead body outside the nursing home

नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus by placing the dead body outside the nursing home
महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम पर हंगामा करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गड़हिया में हुई घटना, चिकित्सक पर लगाया आरोप
फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गड़हिया स्थित नर्सिंग होम पर सोमवार देर शाम महिला का शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। महिला की मौत के लिए परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। फाजिलनगर कस्बा निवासी हसीना खातून पत्नी जलालु (32) को पथरी की शिकायत थी। रविवार को परिजनों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रात में डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम के डॉक्टर ने महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर चले गए। वहां शाम को महिला की मौत हो गई। रात में करीब पौने नौ बजे शव लेकर फाजिलनगर लौटे परिजन नर्सिंग होम पर पहुंचे। वहां शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला की मौत के लिए नर्सिंग होम के डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
इस संबंध में नर्सिंग होम के संचालक हरिनारायण सिंह ने कहा कि सुबह ही महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। रात में पहुंचे परिजनों ने नर्सिंग होम के सामने शव रखकर हंगामा किया। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन

इस संबंध में तुर्कपट्टी के थानेदार अजय यादव ने बताया कि हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed