{"_id":"697fb89704ca1152b5000afd","slug":"the-expectations-of-every-section-were-taken-into-consideration-in-the-budget-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153856-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बजट में हर वर्ग की अपेक्षाओं का रखा गया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बजट में हर वर्ग की अपेक्षाओं का रखा गया ध्यान
Mon, 02 Feb 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला पंचायत सभागार में रविवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से प्रस्तुत बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। इसमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बजट भाषण को सुना और बजट की विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वित्तमंत्री ने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया है, जो नीति में निरंतरता और अनुभव को दर्शाता है। यह बजट देश के हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखेगा और 2047 विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्य अतिथि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि बजट 2026-27 युवा शक्ति पर आधारित एक अनूठा बजट है। सरकार विकास के लाभों को प्रत्येक किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमंतू समुदाय, युवा, गरीब और महिला तक पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए विकसित भारत की दिशा में सुधारों की गति को तेज करने के लिए तीन कर्तव्यों का प्रस्ताव किया।
पहला कर्तव्य उत्पादकता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाकर तथा अस्थिर वैश्विक परिदृश्य में सुदृढ़ता का निर्माण कर आर्थिक विकास की गति को तेज करना और उसे बनाए रखना है। दूसरा कर्तव्य लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का विकास कर भारत की समृद्धि की राह में उन्हें एक सशक्त साझेदार बनाना है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण के अनुरूप तीसरा कर्तव्य सार्थक भागीदारी हेतु प्रत्येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र एवं सेक्टर के लिए संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों को सुलभ बनाना है।
विज्ञापन
इस दौरान सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, डाॅ. विनोद कुमार भारती, विवेकानंद शुक्ल, रामेश्वर कुशवाहा, फूलबदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।