फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The doctor referred the patient to a private ultrasound center, giving instructions for the examination.

Kushinagar News: डॉक्टर ने मरीज को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भेजा, जांच के निर्देश

Wed, 14 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The doctor referred the patient to a private ultrasound center, giving instructions for the examination.
कसया। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक चिकित्सक के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई शिकायत के बाद सीएमओ कुशीनगर ने जांच टीम का गठन कर दिया है। मामले में जांच कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कसया क्षेत्र के बैरिया राजा निवासी श्याम बदन सिंह ने आरोप लगाया है कि सीएचसी कसया में तैनात चिकित्सक द्वारा मरीज को एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र से जांच कराने का निर्देश दिया गया। जब पीड़ित ने वहां अल्ट्रासाउंड न कराकर किसी अन्य केंद्र से जांच कराया तो संबंधित चिकित्सक ने मरीज को देखने से इन्कार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इस व्यवहार से उसे मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ उपचार में भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पीड़ित श्याम बदन सिंह ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। शिकायत में सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में तैनात चिकित्सक द्वारा निजी केंद्रों को बढ़ावा देने और मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ कुशीनगर ने चिकित्सकों की एक जांच टीम गठित की है। टीम को निर्देशित किया गया है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed