फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The doctor accused in the Gitanjali Hospital case remains at large, and the police have intensified their search.

Kushinagar News: गीतांजलि हॉस्पिटल का आरोपी डॉक्टर पुलिस की पकड़ से दूर, दबिश तेज

Fri, 02 Jan 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The doctor accused in the Gitanjali Hospital case remains at large, and the police have intensified their search.
 डॉक्टर की तलाश में पहुंची रामकोला पुलिस।स्रोत-स्रोत-सोशल मीडिया
रामकोला। गीतांजलि हॉस्पिटल पर बृहस्पतिवार को रामकोला पुलिस डाक्टर के न मिलने तथा मोबाइल फोन आफ होने के कारण अस्पताल पर पहुंची।
विज्ञापन

डाक्टर नहीं मिला, आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद लौट गई। 22 नवंबर को प्रसूता की ऑपरेशन के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में संचालक और डॉक्टर की लापरवाही सामने आई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विवेचना कर रही है। नोटिस देने के बाद भी आरोपी संचालक अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी 30 वर्षीय पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर 21 नवंबर की रात परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात में ऑपरेशन नहीं होने की बात कही।
इसके बाद गांव की आशा कार्यकर्ता पूनम के परिजनों को झांसा देकर रामकोला में संचालित गीतांजलि हॉस्पिटल पर लेकर चली गई। आधी रात को डॉक्टर ने आपॅरेशन कर दिया, महिला ने जुड़वे बच्चे को जन्म दिया। 22 नवंबर को प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑपरेशन के बाद टांगा लगाने में लापरवाही बरतने से रक्तस्राव होने से मौत की पुष्टि हुई थी। इस मामले में उसी दिन से संचालक अरविंद शर्मा फरार है,जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस हर पहलुओं को लेकर जांच पुलिस कर रही है, जिस दिन ऑपरेशन हुआ उसे दिन कौन हास्पिटल में कौन कौन डाक्टर शामिल थे, इसमे सबसे बड़ा सबूत हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज है जो हॉस्पिटल संचालक अरविंद कुमार शर्मा की गिरफ्तारी के बाद भी मिलेगा। विवेचक सुभाष श्रीवास ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed