{"_id":"69b5a4daa845aef5bc03dbfc","slug":"the-dm-and-sp-took-stock-of-the-arrangements-at-the-examination-center-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156377-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: परीक्षा केंद्र की व्यवस्था का डीएम व एसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: परीक्षा केंद्र की व्यवस्था का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
Sat, 14 Mar 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
पडरौना उदित नारायण पीजी कॉलेज से यूपी पुलिस परीक्षा की निरीक्षण कर बाहर निकलते करते डीएम महेंद्
पडरौना। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार को डीएम व एसपी ने केंद्राें का निरीक्षण किया। केंद्राध्यक्ष समेत अन्य कार्मिकों को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराने की हिदायत दी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एसपी केशव कुमार के साथ उदित नारायण पीजी कॉलेज केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, कक्षवार बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र सुरक्षा, स्ट्रांग रूम व्यवस्था और परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को परीक्षा प्रक्रिया शासन एवं भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी निर्देश के अनुरूप पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं।