फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The dispute is over...the boyfriend asked for 10 days' time to bring his girlfriend home.

Kushinagar News: विवाद खत्म...प्रेमिका को घर लाने के लिए प्रेमी ने मांगी 10 दिन की मोहलत

Sat, 07 Feb 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The dispute is over...the boyfriend asked for 10 days' time to bring his girlfriend home.
- चलती कार से गर्भवती युवती को फेंके जाने के मामले में थाने में हुआ समझौता, दोनों साथ रहने के लिए राजी
विज्ञापन

- पुलिस के समझाने पर बहन के साथ देवरिया लौटी युवती


गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में चलती कार से गर्भवती युवती को फेंके के मामले में शुक्रवार को समझौता हो गया। प्रेमी ने युवती को साथ रखने की व्यवस्था के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। इसके बाद युवती अपनी बहन के साथ देवरिया के पथरदेवा स्थित उसके घर चली गई। वहीं, पुलिस ने एक दिन पहले हुए विवाद के मामले में आरोपी युवक और उसके दोस्त का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया, एसडीएम कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई।
बृहस्पतिवार की शाम नेशनल हाईवे पर मधुरिया चौकी के पास कार से युवती को फेंसे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मूलत: कोलकाता की रहने वाली घायल युवती का फाजिलनगर सीएचसी में इलाज कराया गया। प्रारंभिक बयान में युवती ने पुलिस को बताया था कि वह दो माह की गर्भवती है और उसका प्रेमी गर्भपात के लिए दबाव बना रहा था। विरोध पर मारपीट के बाद चलती कार से फेंक दिया। पुलिस ने युवती के बताए मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी और उसके साथी को ट्रेस किया और बृहस्पतिवार की देर शाम हिरासत में ले लिया था। वहीं, युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखवाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने देवरिया में रहने वाली युवती की बहन और युवक के परिजनों को भी थाने बुलवाया। युवती ने इस मामले की कार्रवाई के बजाय शादी कर युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। वहीं युवक ने भी अपनी गलती मानते हुए युवती के साथ विवाह कर उसे साथ रखने पर सहमति जाहिर की। युवक ने व्यवस्था के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिहाज से युवती के प्रेमी और उसके दोस्त का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती सुरक्षित है, उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। यदि भविष्य में किसी पक्ष की ओर से नई तहरीर या शिकायत मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed