{"_id":"6829c34f0b4cd523ac026a55","slug":"the-decapitated-body-of-a-newborn-girl-was-found-in-kushinagar-dogs-were-scratching-it-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवजात की सिर कटी लाश मिली, नोंच रहे थे कुत्ते- जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवजात की सिर कटी लाश मिली, नोंच रहे थे कुत्ते- जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 18 May 2025 04:54 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 18 May 2025 04:54 PM IST
सार
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा लाला में दोनों टोले के बीच सुबह करीब सात बजे एक नवजात बच्ची का शव कुत्ते नोच रहे थे। तभी गांव के लोगों की नजर पड़ी ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े और कुत्तों को खदेड़ा।
विज्ञापन
नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा लाला में रविवार को सुबह एक नवजात लड़की की सिर कटी लाश कुत्ते खेत में नोंच कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि पास के गांव की रहने वाली एक महिला का प्रसव सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को हुआ और बच्ची मरी पैदा हुई। घर वाले शव को दफना दिया था। वहां से जेसीबी से मिट्टी खनन कर मुंडेरा लाला गांव में गिराया था रहा था, उसी में नवजात का शव आ गया था।
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा लाला में दोनों टोले के बीच सुबह करीब सात बजे एक नवजात बच्ची का शव कुत्ते नोच रहे थे। तभी गांव के लोगों की नजर पड़ी ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े और कुत्तों को खदेड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने देखा कि गांव के प्रभु गुप्ता के खेत में नवजात लड़की का शव पड़ा था। इसका सिर व दोनों हाथ नहीं था। इसकी जानकारी लोगों ने डायल 112 को दिया। मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय थाने को मामले की जानकारी दी।