{"_id":"5749dd544f1c1b2f07691ce2","slug":"the-death-of-the-young-man-from-being-hit-by-truck-o","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
कुशीनगर
Updated Sat, 28 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accident
हाटा। अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हाइवे पर हुए हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। हाटा कोतवाली थानाक्षेत्र के गांव बढ़या बुजुर्ग के टोला चिरकुटही निवासी सोनू चौधरी (26) शनिवार को दिन के करीब 11 बजे सुबुधिया खुर्द गांव के सामने हाइवे पर बने क्रॉसिंग के सामने सड़क पार कर रहा था।
उसी समय गोरखपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सोनू चौधरी को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। अगल-बगल के लोग वहां पहुंचे तो गंभीर चोट लगने की वजह से सोनू की मौत हो चुकी थी।