{"_id":"c581e33770373718f12ccd8c2375c824","slug":"the-death-of-the-candidate-the-vote-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी की मौत, मतदान स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी की मौत, मतदान स्थगित
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। मंगलवार की रात पटेरहा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के प्रधान पद के एक प्रत्याशी की मौत हो गई। मौत की वजह हॉर्ट अटैक बताई जा रही है।
निर्वाचन अधिकारी ने नौ दिसंबर को ग्राम प्रधान पद का मतदान स्थगित किए जाने की बात कही है, अलबत्ता ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा।
विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरहा बुजुर्ग निवासी कमरुद्दीन अंसारी प्रधान पद के उम्मीदवार थे। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद मंगलवार की शाम ब्लॉक मुख्यालय से वह पडरौना में स्थित अपने आवास पर चले गए।
आधी रात के करीब अचानक उनके सीने में दर्द होने हुआ। घरवाले उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पटेरहा बुजुर्ग गांव में प्रधान पद के लिए छह लोगों ने नामांकनपत्र दाखिल किया था। नौ दिसंबर को यहां मतदान होना है, लेकिन कमरुद्दीन की मौत के बाद प्रधान पद का चुनाव स्थगित हो गया। हालांकि ग्राम पंचायत के सदस्य पदों के लिए निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदान कराया जाएगा।
विशुनपुरा के ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके राव ने कहा कि एक उम्मीदवार की मौत होने की वजह से उस गांव के प्रधान पद का चुनाव स्थगित किया जा रहा है।