फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The death of a child from measles, many sick

खसरे से एक बच्ची की मौत, कई लोग बीमार

Sat, 14 May 2016 11:42 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 14 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The death of a child from measles, many sick
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
छितौनी। खड्डा ब्लॉक के बुलहवा गांव के बैरा टोले में खसरे से पीड़ित एक बच्ची की शुक्रवार की रात मौत हो गई। गांव के तीन टोलों पर कई लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी को दैवीय प्रकोप मानने के चलते लोग इलाज भी नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन


बैरा टोला निवासी बेचन मुखिया की तीन वर्षीय बेटी रिंकू को 3-4 दिन पूर्व पूरे शरीर में दाने पड़ गए। बच्ची की हालत बिगड़ गई। परंतु दैवीय आपदा मानकर लोगों ने बीमार बच्ची का इलाज नहीं कराया। शुक्रवार को रिंकू की हालत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे बच्ची की मौत हो गई। इस टोले पर एक वर्षीय सन्नी, आठ वर्षीय विक्की, 12 वर्षीय ब्रजेश निषाद, 28 वर्षीय शहीद अंसारी, बीन टोली के  चार वर्षीय सूरज निषाद, दो वर्षीय रवि, 10 वर्षीय रंजना, चार वर्षीय आंचल समेत कई बच्चे पीड़ित हैं। जोकहिया टोले के उमेश चौधरी की दो बेटियां 12 वर्षीय परी और आठ वर्षीय मुस्कान भी इस बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि जानकारी नही हैं। जल्द ही टीम भेजकर गांव में एहतियाती उपाय कराए जाएंगे। गौरतलब है कि दुदही क्षेत्र के कई  गांवों में दो महीने से खसरा रोग का प्रकोप बना हुआ है।


चौबेया पटखौली में एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। रोगियों के शरीर पर पड़ रहे फफोले देखकर लोग भयभीत हो उठे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई एहतियाती उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed