{"_id":"6733c03fa547965e910f23a9","slug":"the-dead-body-was-kept-on-the-railway-track-after-murder-two-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-126301-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हत्या कर रेलवे ट्रैक पर रखा था शव, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हत्या कर रेलवे ट्रैक पर रखा था शव, दो गिरफ्तार
Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में फरार महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या कर आरोपियों ने शव को ट्रैक पर रखकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक की बहन से आरोपी युवक का अवैध संबंध था। मृतक युवक इसका विरोध कर रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने पूर्व प्रेमिका के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को तिनफेड़िया रेलवे स्टेशन के पास सेे ट्रैक पर युवक का शव मिला था। उसकी पहचान के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर आरोपी फरार हो गए थे। बिहार से लेकर यूपी तक तफ्तीश में पता चला कि सदा हुसैन निवासी दौनहा नौका टोला थाना धनहा पश्चिमी चंपारण ने अपनी पूर्व प्रेमिका नूरजहां निवासी तरया हरिकेश थाना तरयासुजान के साथ वारदात को अंजाम दिया है। दोनों फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तरया हरिकेश की चहारदीवारी के दाहिनी तरफ स्टैंड के पास से सदा हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सोने की अंगूठी, 2590 रुपये, आधार कार्ड, कीपैड मोबाइल बरामद किए गए। जबकि नूरजहां के पास से काले रंग का लेडिज हैंड पर्स, जिसमें एटीएम कार्ड व क्षतिग्रस्त एक पुरुष घड़ी, 3540 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि सदा हुसैन का मृतक की बहन से अवैध संबंध था। युवक इसका विरोध करता था। उसको रास्ते से हटाने के लिए सदा हुसैन ने अपनी पूर्व प्रेमिका नूरजहां के साथ साजिश रची थी।
षड्यंत्र के तहत नूरजहां ने मृतक युवक से नजदीकी बढ़ा ली और उसे अपनी प्रेम जाल में फंसा लिया। नूरजहां ने उसको मिलने के लिए बाहर बुला लिया और 19 सितंबर को दोनों ने मिलकर रेलवे लाइन तिनफेड़िया के समीप पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।