फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The day of partition of India was a terrible tragedy in Indian history.

Kushinagar News: भारतीय इतिहास की भीषण त्रासदी था भारत विभाजन का दिन

Tue, 15 Aug 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The day of partition of India was a terrible tragedy in Indian history.
भाजपा कार्यालय सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भारत विभाजन राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक अवांछित व विकृत परिणति थी। सदियों तक भारतीय राजनीति के स्वरूप, सामाजिक-संरचना, आर्थिक उन्नति और वैयक्तिक जीवन को प्रभावित करने वाला मुख्य कारण रहा है। वास्तव में विभाजन आधुनिक भारत के इतिहास की भीषणतम त्रासदी थी, जिसने व्यक्ति, समूह तथा राष्ट्र स्तर पर देश की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक और राजनैतिक संरचनाओं को पूरी तरह से छिन्न-भिन्न कर दिया।
ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कही। वह सोमवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त 1947 को भारत दोनों अलग-अलग देश बन गए। उस दिन केवल देश का बंटवारा नहीं हुआ, बल्कि परिवारों, रिश्तों और दिलों का भी बंटवारा हो गया। इस बंटवारे ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि जिन्ना अथवा मुस्लिम लीग को पाकिस्तान का निर्माता कहना बहुत उचित नहीं है। इसमें कांग्रेस की नीतिगत असफलता भी पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। जिन्ना ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि उनको इस बात की कल्पना तक नहीं थी, कि वे जीते-जी पाकिस्तान का अस्तित्व देख सकेंगे। घृणा का जो बीज उस समय बोया गया, उन्हें पूर्णतया नष्ट करने के लिए आने वाली कई पीढ़ियों को मिलकर प्रयास करना होगा। गोष्ठी को जिला प्रभारी रमेश सिंह, उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही और लल्लन लल्लन मिश्र ने संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र और संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, दुर्गेश राय, विवेकानंद शुक्ल, राकेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता और विश्वरंजन कुमार आनंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सुकरौली ब्लाॅक सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही की अगुवाई में मौन जुलूस निकाला गया। इस दौरान ज्ञान विक्रम सिंह, रबिश सिंह, महेंद्र पासवान, राजेश गुप्ता, त्रिभुवन मिश्रा, वरुण जायसवाल, कान्हा श्रीवास्तव, भागवत चौहान आदि मौजूद रहे।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पावानगर महावीर इंटर काॅलेज परिसर बिभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि देश का बंटवारा दिलों का बंटवारा जैसा था। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य डॉ. अक्षवर पांडेय, विश्राम यादव, नंदा पांडेय, संजय मिश्रा आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया। इस दौरान पीपी मिश्रा, असलम अंसारी, अंबरीश दीक्षित, चंद्रशेखर उपाध्याय, शैलेश तिवारी, रामकेवल, अरविंद राय, कौशल किशोर, मनीष कुमार, मनोज सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर सोमवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष जेपी गुप्ता की अगुवाई में मौन जुलूस निकाला गया। चेयरमैन ने कहा कि भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मज़बूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी बयां करती है। लोगों के साथ विश्वास और धार्मिक आधार पर हिंसा की गई थी।इस दौरान आनंद मिश्रा, उपेंद्र गुप्ता, अभय सिंह, अनूप रावत, रुपेश रावत, अजय सिंह, राकेश प्रधान, राहुल कुमार गोंड,दीपक सिंह, ज्वाला कुमार आदि मौजूद रहे।

कसया प्रतिनिधि के अनुसार श्यामा देवी इंटर काॅलेज टेकुआटार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कॉलेज के संस्थापक शम्भू राव ने भारत विभाजन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य गुड्डी राव, जयप्रकाश मिश्रा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। इस दौरान प्रेमप्रकाश गोविंद राव, सलीम अंसारी, नीतीश त्रिपाठी, लक्ष्मी गुप्ता, प्रीति सिंह, पल्लवी ओझा, अनवर अहमद, अंगिरा विश्वकर्मा और आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed