फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Darbhanga Express was five hours late and the Satyagraha Express was three hours late.

Kushinagar News: दरभंगा पांच और सत्याग्रह ट्रेन तीन घंटे रही लेट

Sat, 03 Jan 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Darbhanga Express was five hours late and the Satyagraha Express was three hours late.
कप्तानगंज। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ यात्री मोबाइल एप पर ट्रेनों की लोकेशन देखकर स्टेशन पहुंचे। स्थिति यह रही कि स्टेशन पर ठंड के चलते तमाम यात्री ठिठुरते भी नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोहरे के चलते आनंद विहार से आने वाली बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 4:55 बजे से तीन घंटे, सप्तक्रांति सुपर फास्ट निर्धारित समय 4:38 बजे से 15 मिनट, दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित समय 5:18 बजे से पांच घंटे 30 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय 11:25 बजे से दो घंटे, सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित समय 3:48 बजे से एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय 3.:53 बजे से एक घंटा 30 मिनट, कप्तानगंज से आनंद विहार को जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय 1:15 बजे से तीन घंटे, कप्तानगंज से जम्मू कश्मीर को जानेवाली अमरनाथ एक्सप्रेस निर्धारित समय 12:40 बजे से दो घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज से कोलकाता को जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस निर्धारित समय 11 बजे से 20 मिनट, कप्तानगंज से मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस निर्धारित समय 3:50 बजे से पांच घंटे, और मुंबई से कप्तानगंज तक आने वाली अवध एक्सप्रेस निर्धारित समय 12:20 बजे से एक घंटे बिलंब रही। कप्तानगंज से आनंद विहार को जाने के लिए चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे अवधेश कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, शंभू सिंह, संतोष कुमार और नीतिश कुमार ने कहा कि ट्रेन के देरी से आने की जानकारी हुई है। विलंब से आने की जानकारी होती तो यह दिक्कत नहीं होती है।

कप्तानगंज से अवध एक्सप्रेस से यात्रा करने आए मिथिलेश कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, परमहंस,ने कहा कि अवध एक्सप्रेस से मुंबई जाना है।
इसके बिलंब होने के चलते ठंड में दिक्कत हुई है। विभाग को ट्रेनों के सुचारू व निर्धारित समय से चलाने के लिए इंतजाम किए जाने चाहिए। इससे स्टेशन पर पहुंचने क बाद यात्रियों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed