फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The crushing season of Triveni Sugar Mill started amidst chanting of mantras.

Kushinagar News: मंत्रोच्चार के बीच त्रिवेणी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Tue, 11 Nov 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The crushing season of Triveni Sugar Mill started amidst chanting of mantras.
रामकोला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सोमवार को त्रिवेणी चीनी मिल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज के गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ हो गया। रामकोला विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख ने मिल के डोंगे में गन्ना गिराकर और मशीन का बटन दबाकर पेराई सत्र शुरू कराया। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना ने पेराई सत्र शुरू होने के पहले ही किसानों के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी कर दिया है। सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी कर स्वालंबी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पंजाब चीनी मिल समिति के अध्यक्ष अम्बरीष राव, फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, ब्लाॅक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed