{"_id":"63ab4235bbbce031fd0fb938","slug":"the-crooks-ran-away-after-snatching-one-lakh-rupees-from-a-woman-kushinagar-news-gkp462367856","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला से एक लाख रुपये छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला से एक लाख रुपये छीनकर भागे बदमाश
Wed, 28 Dec 2022 03:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
सवांद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
सवांद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 03:55 PM IST
सार
रामकोला थाना क्षेत्र के माधोपुर गौजही गांव निवासी उमेश शर्मा की पत्नी रविता शर्मा रामकोला कस्बा स्थित पीएनबी बैंक से रकम निकालने गई थीं। साथ में बेटा राहुल था। बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर उन्होंने पर्स में रख लिया। पर्स में पहले से 1200 रुपये, चार लाख रुपये का चेक और मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
रामकोला- पडरौना रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीन लिया। घटना की जानकारी देने थाने पहु?
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मसमधा गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार बदमाश महिला से एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। वह अपने बेटे के साथ बैंक से रकम निकाल कर बाइक से घर लौट रही थी। लूट की सूचना पर एसपी धवल जायसवाल मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, रामकोला थाना क्षेत्र के माधोपुर गौजही गांव निवासी उमेश शर्मा की पत्नी रविता शर्मा रामकोला कस्बा स्थित पीएनबी बैंक से रकम निकालने गई थीं। साथ में बेटा राहुल था। बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर उन्होंने पर्स में रख लिया। पर्स में पहले से 1200 रुपये, चार लाख रुपये का चेक और मोबाइल फोन था।
इसके बाद वह बेटे के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थीं। रामकोला- पडरौना रोड पर समधा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रविता शर्मा के हाथ पर्स छीन लिया और भागने लगे। राहुल ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। मां-बेटे के शोर मचाने पर राहगीर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
महिला के साथ हुई लूट की घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।- धवल जायसवाल, एसपी कुशीनगर