{"_id":"6af9f6dfc2c70980a108d6ff","slug":"relief-for-passengers-after-chhath-four-festival-special-trains-to-pass-through-kaptanganj-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172361-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छठ के बाद यात्रियों को राहत, कप्तानगंज होकर गुजरेंगी चार त्योहार विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छठ के बाद यात्रियों को राहत, कप्तानगंज होकर गुजरेंगी चार त्योहार विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
कप्तानगंज होकर गुजरेंगी प्रतापनगर-रक्सौल, दरभंगा-नई दिल्ली और झंझारपुर-अमृतसर ट्रेनें
तीन ट्रेनें 16 नवंबर और एक ट्रेन 18 को चलाई जाएगी
पडरौना। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार और त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें तीन ट्रेनें 16 नवंबर और एक ट्रेन 18 नवंबर को चलाई जाएगी। सभी ट्रेनें कप्तानगंज होकर गुजरेंगी। इनके संचालन से बिहार, पूर्वांचल, दिल्ली, पंजाब और मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 09133 प्रतापनगर-रक्सौल त्योहार विशेष ट्रेन 16 नवंबर को प्रतापनगर से रात 11:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 12:40 बजे गोरखपुर और 1:45 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 6:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और कुर्सीयान का एक कोच समेत कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
इसी दिन 05549 दरभंगा-नई दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन दरभंगा से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:12 बजे कप्तानगंज और 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 7:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, 05547 झंझारपुर-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 16 नवंबर को शाम पांच बजे झंझारपुर से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 1:17 बजे कप्तानगंज और 2:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। तीसरे दिन रात एक बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
इसके अलावा 05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को सुबह आठ बजे बरौनी से रवाना होगी। यह उसी दिन शाम 4:27 बजे कप्तानगंज और 5:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे के अनुसार, इन सभी ट्रेनों का संचालन एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। छठ के बाद महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों से अतिरिक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी।